रायपुर। देश में शनिवार को मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है, और इसके असर से छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून 5 जून से पहले ही पहुंच सकता है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा सहित 11 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Read Also- थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार, एसपी ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
रायपुर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बारिश का दौर चलता रहा। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में आसमान साफ हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार जताए हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Read Also- अवैध टोल वसूली के खिलाफ बिगुल: कांग्रेस ने चलाया विशाल हस्ताक्षर अभियान, स्कैनिंग कैमरा किया बंद
24 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर, मोहला और देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी और गरियाबंद में 20 मिमी, जबकि भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी और कोटाडोल में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Read Also- न्यायधानी में बदमाश बेखौफ: शराब पीने से मना करने पर पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला
तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 8 डिग्री, दुर्ग में 11.2 डिग्री, अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे प्रदेशवासियों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली है।
Read Also- आईपीएल सट्टेबाज़ी का भंडाफोड़, रायपुर से एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया करोड़ों का डेटा
आज कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कोरिया, बिलासपुर और कोरबा जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।




