Minor Girl Raped: बिलासपुर में दुष्कर्म का एक नया मामला सामने आया है, जिसमे आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से जान-पहचान बनाकर दोस्ती की फिर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया, इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने छह महीन तक नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। साथ ही उससे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- लिंचिंग का शिकार हुई महिला पार्षद ने की सुरक्षा की मांग, डिप्टी सीएम से की पूरे मामले की शिकायत
Minor Girl Raped: मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अंबिकापुर जिले के केदारपुर में रहने वाले आयुष नारायण शर्मा(21) से हुई। जान पहचान के बाद दोनों साथ मिलकर वीडियो बनाने और एडिट करने लगे। इसी सिलसिले में युवक दो अक्टूबर को किशोरी के घर आया था। इस बीच अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसने इसका हिडन कैमरे वीडियो भी बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण करने लगा। छह महीने तक वह किशोरी से संबंध बनाते रहा। इसका विरोध करने पर उसने 24 मई को किशोरी को साइंस कालेज के पास मिलने के लिए बुलाकर मारपीट की। साथ ही उसका मोबाइल तोड़ दिया।
Read Also- नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पुलिस ने तीन को दबोचा
Minor Girl Raped: किशोरी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इसकी भनक लगते ही आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। इधर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।




