बालोद। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि 16 वर्षीय छात्रा कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा कि मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा है। वह अपने प्रेमी के घर में जाकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतिका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त कर जांच में लिया है।




