भिलाई। जिले के भिलाई में 4 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के आने के बाद शव को मर्चुरी से बाहर निकाला गया, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मामला कैंप 2 पुराना मछली मार्केट का हैं।
चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेमकुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन
जानकारी के मुताबिक बिहार की रहने वाली किरण की शादी 2016 में अविनाश से हुई थी। कई सालों तक उनके रिश्ता अच्छे से चल रहा था। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 मार्च से, जानें लास्ट डेट और अन्य डिटेल्स
किरण की मां ने बताया कि उसका दामाद अविनाश आदतन शराबी था। आए दिन शराब पीकर घर आता और उसकी बेटी से मारपीट करता था। बेटी अपने माता पिता से बात करती तो बात भी नहीं करने देता था। मोबाइल छीनकर रख लेता था। मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाता था। इससे तंग आकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।




