PRSU Admission 2025: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन पंजीयन की तिथि: 25 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 2 मई 2025
- ऑनलाइन परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 15 मई 2025 से 18 मई 2025 तक
- ऑनलाइन पंजीयन शुल्क: ₹700
इच्छुक छात्र इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
आवेदन करने के योग्य
PRSU Admission 2025 : स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी, जिनका परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है या जो वर्तमान में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
PRSU Admission 2025 : आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन पंजीयन एवं अन्य निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.prsu.ac.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।




