बालोद। जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इससे पहले महिला ने अपने पति को फोन कर जल्दी घर आने की बात कही थी। डोमेंद्र ने पत्नी से कहा कि वो घबराए नहीं, वो फिलहाल अर्जुंदा में है और उसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। पत्नी की घबराहट को देखते हुए पति ने तुरंत घर की राह पकड़ी। पति जब घर लौटा, तो पत्नी नेहा सिन्हा की लाश कमरे में पड़ी हुई मिली। शरीर पर गला घोंटने के निशान थे। पति जब घर लौटा, तो पत्नी नेहा सिन्हा की लाश कमरे में पड़ी हुई मिली। शरीर पर गला घोंटने के निशान थे। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को वो गिधाली माइंस से रायपुर गया हुआ था।
डोमेंद्र ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। जैसे ही हत्या की बात फैली, उसके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल डौंडीलोहारा थाना पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पति ने पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है और नाकाम रहने पर उसने नेहा का गला घोंट दिया। अलमारी में 30 हजार रुपए रखे हुए थे, जो गायब हैं।




