बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के नेशनल अकादमी ने एक नया मोड़ ले लिया है। स्कूल की शिक्षिका ने नेशनल अकादमी की संचालिका पर ओपन स्कूल की परीक्षा में पास कराने के नाम पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।
जिसकी शिकायत शिक्षिका ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है.पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है.
बता दे कि इससे पहले कुदुदंड स्थित नेशनल एकेडमी की संचालिका सीमा पर ओपन स्कूल परीक्षा पास कराने के एवज में छात्रों ने पैसा वसूली के आरोप लगाए थे।
जिस शिक्षिका के नाम पर पैसा वसूली के आरोप लगे, वे सीमा चंद्रवशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




