Naxalite Arrested : छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बलरामपुर पुलिस और सायबर सेल की टीम ने आरोपी बालाजी निवासी जिला लातेहार को कुसमी से गिरफ्तार किया है।वहीं आरोपी के कब्जे से 02 नग 315 बोर देशी कट्टा, 04 राउंड, नक्सली लेटर पैड, नक्सली पर्चा, दैनिक डायरी सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है ।
Read Also : अवैध शराब और सट्टे का विरोध करने पर पार्षद के मां-बाप पर किया जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Naxalite Arrested : बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सामरी थाना क्षेत्र का मामला है, जहां चार जुलाई और 13 जुलाई को दो घटनाएं हुई थी,टाटीझरिया माइंस में कुछ लोग आए थे और वहां पर्चे फेंककर धमकी दी गई थी, कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया था, इस पर थाना सामरी थाने में अपराध दर्ज किया गया था, वर्तमान में इसमें बहुत सारे बिंदु आए, इस मामले में आरोपी सत्यनारायण यादव उर्फ बालाजी को गिरफ्तार किया गया है।
Read Also : स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, फिर से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा!
Naxalite Arrested : आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल कट्टा, पर्चे सहित अन्य चीजें जब्त की गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है,ग्राम टाटीझरिया माइंस में सुरक्षा गार्डों को मारपीट कर मोबाइल लूटने और क्रेशर मशीन में आगजनी करने के साथ ही टाटीझरिया माइंस में धमकी भरा पर्चा देने और मोबाइल पर धमकी देने की घटना में शामिल था।




