सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने इस वारदात में शामिल एक नक्सली सोढ़ी गंगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। उसने इस हमले में शामिल अन्य नक्सलियों की पहचान भी उजागर की है।
गिरफ्तारी के बाद SIA ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी को अन्य आरोपियों की भी तलाश है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी संभव है।
Read Also- दारू की लत ने फिर करवाई फजीहत, शराबी ने ग्रिल में फंसा दी गर्दन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कैसे शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे?
10 जून को नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान किया था। बंद से पहले दहशत फैलाने के लिए उन्होंने एक खदान में खड़ी JCB मशीन को आग के हवाले कर दिया था। सूचना मिलते ही ASP आकाश राव गिरिपुंजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जैसे ही ASP जली हुई JCB मशीन का मुआयना कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ASP समेत उनकी टीम के दो अन्य अधिकारी चपेट में आ गए। इस घटना में टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए थे।




