Khabarwaad narayanpur: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों ने शहर के अंदर बैनर पोस्टर लगाया है। जिसमें नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की बात कही है। साथ ही बैनर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के नामों का भी जिक्र किया गया हैं
बता दे कि कल कांकेर में हुए मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए। उसके एक दिन बाद नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का जिक्र करते हुए शहर के अंदरूनी इलाकों में बैनर पोस्टर लगाया हैं। पोस्टर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के नामों का जिक्र करते हुए सजा देने की बात कही है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बैनर पोस्टर को हटाया। वहीं शहर के अंदर बैनर पोस्टर मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




