Nayab Singh Saini oath ceremony: हरियाणा में गुरुवार को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बारी-बारी से 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम सैनी के बाद अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार का शपथ ग्रहण हुआ। नीचे देखिए पूरी लिस्ट
Nayab Singh Saini oath ceremony: एक दिन पहले ही नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था।
Read Also- अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही बुक करा सकेंगे वेटिंग टिकट, घटाई गई एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा
13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज
- इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार
- बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर हिंस
- पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा
- फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल
- गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा
- रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा
- बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा
- नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी
- तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी
- अटेली की विधायक आरती राव
- तिगांव के विधायक राजेश नागर
- पलवल के विधायक गौरव गौतम
Read Also- शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी, 18 नवंबर तक पेश करने का आदेश, अब क्या करेगा भारत?
एनडीए ने दिखाई ताकत
- शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। एनडीए घटक दलों के नेता भी हैं।
- तेलंगाना के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूदगी में एनडीए की ताकत का प्रदर्शन किया गया। नीतीश कुमार ने अपने प्रतिनिधि को समारोह में भेजा।
- पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय 11 बजे बताया गया था, लेकिन देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर दोपहर 15 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो सका।
- एक दिन पहले विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने विधायकों की लिस्ट भी सौंपी थी।
Read Also- मैंने वोट दिया, मेरी शादी करवाओ… जब पेट्रोप पंप कर्मी ने लगाई विधायक से गुहार… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Nayab Singh Saini oath ceremony: सैनी भाजपा का ओबीसी चेहरा हैं, जो लो-प्रोफाइल रहकर काम करते हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। संघ में रहते हुए ही उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पहले अंबाला छावनी में अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यालयों में काम किया।
2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। 2014 में चुनाव जीता और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी कुरुक्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। अक्टूबर 2023 में ओम प्रकाश धनखड़ की जगह सैनी को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था।




