Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

    September 8, 2026

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    September 8, 2026

    सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NDA Ready form Government : राष्ट्रपति से मिला NDA गठबंधन, सरकार बनाने का दावा किया पेश

    NDA Ready form Government : राष्ट्रपति से मिला NDA गठबंधन, सरकार बनाने का दावा किया पेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    NDA Ready form Government

    NDA Ready form Government : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। शुक्रवार को कई बैठकों के दौर के बाद एनडीए नेताओं का समूह राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू से मिलने पहुंचा और उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा। सरकार बनाने का दावा पेश करने एनडीए की तरफ से अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे सहित 16 दलों के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम साढ़े छह बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने जाएंगे। राष्ट्रपति उनको पीएम नामित करने के बाद अधिकारिक तौर पर शपथ का वक्त और स्थान तय करेंगी।

    Read Also-  कैसे शपथ लेंगे जेल में बंद नवनिर्वाचित सांसद, जानें क्या हैं नियम

    एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
    NDA Ready form Government : लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए गुट ने 293 सीटें हासिल की थीं, जो कि बहुमत के जादूई आंकड़े 272 से ज्यादा हैं। हालांकि एनडीए का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी इसबार बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई, ऐसे में मान मनोव्वल को लेकर बैठकों का लंबा दौर चला। हालांकि शुक्रवार दोपहर एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

    लालकृष्ण आडवाणी से मोदी ने लिया आशीर्वाद
    NDA Ready form Government : इससे पहले शुक्रवार को एनडीए संसदीय दलों की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया, जिसके बाद मोदी लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का अलायंस सबसे सफल गठबंधन है। उन्होंने कहा, “यह सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का या कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड समूह है।”

    Read Also- PM के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर NDA में लगी मुहर, चुने गए संसदीय दल के नेता

    संसदीय दल की बैठक में क्या बोले नरेंद्र मोदी?
    नरेंद्र मोदी ने कहा, “एनडीए सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है। हिंदुस्तान की राजनीतिक इतिहास में और हिंदुस्तान की राजनीति के गठबंधन के इतिहास में प्री पोल अलाइंस इतना सफल कभी भी नहीं हुआ है, जितना की एनडीए हुआ है।” प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण 6 जून को हो सकता है, जिसमें विश्व के कई नेता शामिल होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp government form government government form government formation indi aliance ready form government nda government nda ready form government nda to form government new government
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.