Khabarwaad National Desk: राजधानी से बेहद चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें पालतू कुत्ते के साथ खड़े एक शख्स को कुछ लोग लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं, हमलावरों ने बचाने आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा. आरोपी पड़ोसी और उसके दोस्त बताए जा रहे हैं. इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं.
यह घटना हैदराबाद के मधुरानगर इलाके की बताई जा रही है. लोगों की शिकायत है कि कुत्ता घरों में घुस जाता था. इसके अलावा गली में आने-जाने वालों को भी काटने के लिए दौड़ता था. लेकिन कपल अनजान बने रहकर अपने पालतू का बचाव करने की कोशिश करता था. इसी बात से गुस्साए पड़ोसियों ने मौका पाकर पालतू कुत्ते समेत उसके मालिक पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.
Read Also: सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खौफ में लाल लड़ाके, जारी किया प्रेसनोट, कहा- हम है तैयार….
जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ नाम के शख्स का पालतू कुत्ता एक दिन धनंजय नाम के पड़ोसी के घर में घुस गया. इस बात को लेकर दोनों में खूब बहस भी हुई. फिर बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर श्रीकांत और उसकी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया. वायरल क्लिप आपको विचलित कर सकती है.
Read Also: बीमारी से परेशान थी महिला, फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
वीडियो में श्रीनाथ को घर के बाहर गली में अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़े देखा जा सकता है. तभी कुछ लोग लाठी-डंडों को साथ उन पर टूट पड़ते हैं. वहीं, पति को बेरहमी से पिटता देख पत्नी उन्हें बचाने की कोशिश करती है. लेकिन हमलावरों ने उसकी एक न सुनी और डंडे से लगातार श्रीनाथ पर वार करते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही देर में जब वहां भीड़ जमा हुई, तो हमलावर वहां से भाग निकलते हैं.




