आशीष पदमवार
Khabarwaad Bijapur: महादेव घाट के नीचे नेशनल हाईवे 63 के किनारे बन रहे रिटर्निंग वॉल में ठेकेदार और NH विभाग अधिकारी बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं। लाखों रुपयों की लागत से बन रहे रिटर्निंग वॉल के पास किसी प्रकार का सूचना पटल बोर्ड और न ही लाल पट्टी लगाया गया है।जिससे आये दिन महादेव घाट के मोड़ पर बड़ी दुर्घटना का संशय बनी रहती है। और बीजापुर से भोपालपट्टनम और अव्वापल्ली तहसील से आते-जाते गाड़ियों के राहगीर परेशान और दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
बीते 03 मई को इसी महादेव घाट के मोड़ पर स्कार्पियो और दो पहिया वाहन में बन रहे रिटर्निंग वाल के पास लाल पट्टी नहीं लगाने जगह की शॉर्टेज के चलते दोनों में जबरदस्त टक्कर हुई थी।इस दुर्घटना में मोरमेड निवासी डेविड चन्द्रगिरी की मौके से मौत हो गई थी।और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे। उसके बावजूद भी रिटर्निंग वॉल का निर्माण करा रहे ठेकेदार और विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।और एक और बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।
एनएच विभाग के SDO अविनाश राव से जब ख़बरवाद कि टीम ने बात की टी उन्होंने कहा कि हम इस मामले पर किसी प्रकार की जानकारी नही दे सकते।इसके लिए हमारे ऊपर के अधिकारी अधिकृत है।




