Khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।
Read Also: मुख्य सचिव पर FIR,एनजीओ की शिकायत पर कोर्ट ने दिया था आदेश
तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी,वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 व तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। संसदीय क्षेत्रों की मतगणना चार जून को होगी।




