Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » काम की खबर: अब आप घर बैठे बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

    काम की खबर: अब आप घर बैठे बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 4, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BILASPUR. अब कोई भी जरूरतमंद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकेगा। भारत के महापंजीयक कार्यालय ने जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र पंजीयन के लिए नया आनलाइन पोर्टल सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया गया है। इस पोर्टल में ऐसे ढ़ेर सारे फीचर्स डाले गए हैं जो आम जनता के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो रहा है। खासतौर से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना इसके माध्यम से बहुत ही सरल हो गया है। कोई भी इन प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पोर्टल का उपयोग कर सकेगा। इसके साथ ही जरूरी प्राथमिकता पूरी करने के बाद ही पोर्टल के माध्यम से ये दोनों महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र की कापी प्राप्त कर सकेगा।

    भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना कार्यालय नई दिल्ली ने भारत में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में बीते 22 मार्च से यह सेवा शुरू की है। बनाए गए पोर्टल के द्वारा अब घर बैठे भी जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नागरिक आनलाइन कम्प्यूटर अथवा मोबाइल से आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आवेदन कर रहे है। जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए आवश्यक प्रारूप में आवेदन करते समय यदि अपना ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर देते है, तो प्रमाण पत्र सीधे उनके ई-मेल आईडी पर व प्रमाण पत्र का लिंक एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जा रहा है।

    Read Also-  नक्सलियों का काल बनकर आया साल 2024, जानिए 5 महीनों में कितने हुए ढेर

    वहीं अब इस सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है, क्योंकि इससे पहले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित को विभाग के चक्कर काटने के लिए बाध्य होना पड़ता था, लेकिन अब पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने में इस आनलाइन पोर्टल का उपयोग करते हुए लोग दोनों जरूरी प्रमाण पत्र समय पर बनवा सकेंगे।

    आनलाइन प्रमाण पत्र में नहीं होती रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर की जरूरत
    पोर्टल से आनलाइन जारी प्रमाण पत्र में भौतिक रूप से रजिस्ट्रार के द्वारा हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं रहती है। पोर्टल में पूर्व संरक्षित हस्ताक्षर से ही प्रमाण पत्र जारी होता है। आनलाइन प्रमाण पत्र के वैधता की जांच प्रमाण पत्र में छपे यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन करने से की जा सकती है। साफ है कि प्रमाण पत्र बनवाना पूरी तरह से आसान हो गया है।

    Read Also-  सावधान: ठगों ने लांच किया ठगी का नया पैतरा, झांसे में ना आये, नहीं तो…

    मास्टर ट्रेनर्स करेंगे मार्गदर्शन
    पोर्टल नया होने की वजह से इसकी कार्यप्रणाली को समझाने के लिए प्रत्येक जिले के लिए मास्टर ट्रेनर्स बनाए गए हैं। यदि किसी प्रकार की दिक्कत आ रही थी तो हितग्राही उनसे संपर्क कर सकते है। केंद्र सरकार द्वारा जन्म व मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया को सरल करते हुए जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 में आवश्यक संशोधन कर जन्म- मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 2023 बनाया गया है। इसके साथ ही आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया को सरल करते हुए यूजर फ्रेंडली बनाया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime news bilaspur hindi news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news chhattisgarh bilaspur news in hindi bilaspur news live bilaspur news today bilaspur news video bilaspur today latest news bilaspur today news breaking news chhattisgarh news hindi news latest news latest news in hindi news in hindi today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.