KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लिए साल 2024 काल बनकर आया। इस साल नक्सलियों को जितनी हानि पहुंची है। उतनी बीते चार दशक में भी नहीं पहुंची थी। इस लिए इस साल को नक्सलियों के लिए बुरा और सुरक्षाबलों के जवानों के अच्छा माना जा रहा है।
बस्तर पुलिस ने इस साल हुए ऑपरेशन को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि इस साल के शुरुआत से अब तक कुल 91 नक्सलियों को जवानों ने मुठभेड़ में ढेर किया है। वहीं उनके बॉडी भी रिकवर किये हैं। इन मुठभेड़ों से नक्सलियों के 100 से अधिक हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आगे बताया है कि इस साल 205 माओवादियों की गिरफ्तारी और 231 नक्सलियों ने नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में जुड़े हैं। देखा जाए तो 2024 में नक्सलियों की कमर टूट गई है। कई बड़े कैडर के नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है, जिसमें बड़े नाम के तौर पर DVCM शंकर राव, अशोक, जोगन्ना शामिल हैं। सभी इनामी नक्सलियों को मिलाकर अब तक 1 करोड़ 80 लाख से अधिक ईनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं इन मुठभेड़ में कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिसमें दो LMG, चार AK47 , तीन इंसास, एक SLR , चार 3नॉट3 और कई भरमार बंदूक के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक समान शामिल हैं।




