Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    September 9, 2026

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NTPC के उप महाप्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    NTPC के उप महाप्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 17, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    NTPC के उप महाप्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) रायगढ़ के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को 4.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दुबे जमीन मुआवजा दिलाने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के अनुसार, तिलाईपाली निवासी सौदागर गुप्ता के मकान और जमीन का अधिग्रहण NTPC ने किया था। अधिग्रहण के बदले मुआवजा मिल चुका था, लेकिन पुनर्वास योजना के तहत गुप्ता के तीन बेटों को करीब 30 लाख रुपए मिलने थे। इसमें से 14 लाख रुपए का भुगतान पहले ही हो चुका था। शेष 16 लाख रुपए दिलाने के नाम पर उप महाप्रबंधक दुबे ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    Read Also-  गोल बाजार में चार दुकानों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

    पहले ही ले चुका था 50 हजार
    शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता ने बताया कि विजय दुबे पहले ही 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले चुका था और बाकी रकम के लिए बार-बार दबाव डाल रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने 13 सितंबर को बिलासपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

    पेट्रोल पंप के पास ट्रैप
    शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने 16 सितंबर को जाल बिछाया। आरोपी ने गुप्ता को एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया, जहां वह 4.50 लाख रुपए ले रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

    Read Also-  रायपुर: श्रमिक सम्मेलन के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू

    भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
    गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने विजय दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    news raigarh raigarh news raigarh news cg raigarh news hindi raigarh news latest raigarh news ntpc
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.