Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए 129वां संविधान संशोधन बिल पेश

    लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए 129वां संविधान संशोधन बिल पेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 17, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    One Country One Election Bill
    One Country One Election Bill

    One Country One Election Bill: मंगलवार को लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए 129वां संविधान (संशोधन) बिल पेश किया गया। बिल को लेकर पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई, लेकिन कुछ सांसदों ने अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद पर्ची से मतदान हुआ और पक्ष में वोट बढ़ गए। बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 मत पड़े।

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को सदन में रखा, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बिल पहले कैबिनेट में आया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने की बात की थी, और कानून मंत्री ऐसा प्रस्ताव कर सकते हैं।

    इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को बीजेपी की तानाशाही लाने की कोशिश बताया। वहीं, भाजपा ने लोकसभा में अनुपस्थित अपने 20 सांसदों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया है और सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

    Read Also-  फिलस्तीन ही नहीं बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भी खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, संसद में ऐसे दिया समर्थन

    पर्ची से मतदान के बाद पक्ष में बढ़े वोट
    One Country One Election Bill:  सुबह 12:10 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल पेश किया, जिस पर विपक्षी सांसदों ने विरोध जताया। इसके बाद स्पीकर ओम बिडला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई। इसमें 369 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें पक्ष में 220 और विपक्ष में 149 वोट पड़े। विरोध के बाद पर्ची से मतदान की अनुमति दी गई और बाद में पक्ष में वोट बढ़कर 269 और विपक्ष में 198 हो गए।

    दो बिल पेश किए गए
    सरकार ने 17 दिसंबर को लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़े दो बिल पेश किए। पहला, संविधान (129वां संशोधन) बिल और दूसरा, केंद्र शासित क्षेत्रों के चुनावों से संबंधित ‘केंद्र शासित कानून (संशोधन) बिल 2024’। इसके तहत पुड्डुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा सकेंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 में किया संशोधन, चिकित्सा संस्थानों को मिली बड़ी राहत

    संविधान संशोधन बिल के पास होने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी
    One Country One Election Bill:  लोकसभा की 543 सीटों में एनडीए के पास 292 सीटें हैं, जबकि संविधान संशोधन बिल को पास करने के लिए 362 का आंकड़ा चाहिए। राज्यसभा में एनडीए के पास 112 सीटें हैं, जबकि दो तिहाई बहुमत के लिए 164 सीटों की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार, सरकार अब इस विधेयक पर आम सहमति बनाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति या जेपीसी के पास भेज सकती है।

    15 दलों ने किया विरोध
    ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बनी रामनाथ कोविंद समिति की सिफारिशों पर 47 राजनीतिक दलों ने अपनी राय दी थी। इनमें से 32 दलों ने समर्थन किया था, जबकि 15 दलों ने विरोध किया था। विरोध करने वाले दलों के पास 205 लोकसभा सांसदों का समर्थन है, जिससे बिना इंडिया गठबंधन के समर्थन के संविधान संशोधन बिल का पास होना मुश्किल हो सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    one nation one election one nation one election bill one nation one election in india one nation one election news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.