Khabarwaad Bilaspur. जिले के सेंदरी निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू से मंगलवार को मौत हो गई है। इस महिला का बिलासपुर के अपोले अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला की मौत के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार; महिला की उम्र करीब 65 वर्ष थी। सर्दी-खासी की शिकायत के बाद महिला को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
कोरोना संक्रमण पर एक नजर
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। वहीं कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 94 पहुंच गई है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को सक्ति में 5, दुर्ग और जांजगीर में 4-4 और कांकेर से 2 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और बस्तर से 1-1 नए मरीज मिले हैं।




