इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह घोषणा पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्रम ने की है।
पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) एक वकालत समूह है, जो दिसंबर 2023 में स्थापित हुआ था। यह संगठन नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टी सेंट्रम से जुड़ा है। पार्टी सेंट्रम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है।
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दे… चैत्र नवरात्रि के बाद रद्द हुईं ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
2019 में भी किया गया था नामित
पार्टी सेंट्रम ने रविवार को एक्स पर कहा, “हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।”
बरखा बिष्ट का 21 साल बाद खुलासा, एकता कपूर ने ठोका था केस…लिखा-वो किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती थी और कर सकती है…
2019 में भी इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, जब उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।




