Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    July 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
    • मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
    • श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता चल रहे पैरामेडिकल कोर्स, छात्रों का फूटा गुस्सा, NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन

    रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता चल रहे पैरामेडिकल कोर्स, छात्रों का फूटा गुस्सा, NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता चल रहे पैरामेडिकल कोर्स
    रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता चल रहे पैरामेडिकल कोर्स

    रायपुर। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे प्रमुख पैरामेडिकल कोर्स कर रहे सैकड़ों छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय बीते छह वर्षों से बिना वैधानिक मान्यता के ये कोर्स चला रहा है, जिससे छात्रों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है।

    छात्रों की पढ़ाई पूरी, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय से कोर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है, लेकिन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से अब तक उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। इसके चलते वे न तो किसी सरकारी या निजी अस्पताल में नौकरी के योग्य हैं, और न ही उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने एडमिशन के समय मान्यता होने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है।

    Read Also-  रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, बीएमओ ऑफिस का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    झूठे वादों में फंसाया गया – NSUI
    NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने 2019 से लेकर 2025 तक करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्स में दाखिला दिया, जबकि इन कोर्स के लिए विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से कोई वैध मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “छात्रों को झूठे वादे और फर्जी भरोसे के सहारे एडमिशन दिया गया, लेकिन आज वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।”

    विश्वविद्यालय और काउंसिल एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी
    छात्रों का कहना है कि जब वे विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करते हैं तो कहा जाता है कि काउंसिल से उन्हें NOC प्राप्त है। वहीं, जब काउंसिल से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री कोर्स चलाने की कोई मान्यता नहीं दी गई है।

    Read Also-  आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, किया चक्काजाम

    बिना मान्यता चल रहे कोर्स, छात्रों के भविष्य पर खतरा
    छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीते 6 वर्षों में सैकड़ों छात्रों को बिना NOC के इन कोर्सों में एडमिशन दिया गया। अब जब पढ़ाई पूरी हो गई है, तो छात्रों को न तो वैध प्रमाणपत्र मिल रहे हैं, न ही किसी नौकरी के अवसर। इससे छात्रों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    NSUI की चेतावनी: जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
    NSUI ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि छात्रों को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन दिया जाए और विश्वविद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों के हित में शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

    राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.