नेशनल डेस्क। संसद का शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले दिन हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे शुरु हो गए हैं।
इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित विपक्षी नारेबाजी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं से संसद परिसर के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा ‘हम चाहते हैं कि सरकार विपक्ष के नोटिस स्वीकार करे और यह पक्का करे कि सदन ठीक से चले। SIR देश में एक बड़ा मुद्दा है। अगर वे चुनाव सुधारों पर चर्चा कर सकते हैं, तो वे इस बात से पीछे नहीं हट सकते कि संवैधानिक संस्थाएं चुनाव आयोग पर चर्चा नहीं कर सकतीं।
संचार साथी एप को लेकर भड़का विपक्ष
संचार साथी एप को लेकर भड़का विपक्ष मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के संचार विभाग के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यह एक जासूसी ऐप है। नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है। हर किसी को परिवार, दोस्तों को मैसेज भेजने की प्राइवेसी का अधिकार होना चाहिए। वे इस देश को हर तरह से तानाशाही में बदल रहे हैं। संसद इसलिए काम नहीं कर रही है क्योंकि सरकार किसी भी चीज पर बात करने से मना कर रही है। विपक्ष पर इल्जाम लगाना बहुत आसान है। वे किसी भी चीज पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र चर्चा की मांग करता है।’




