Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज, अरविंद नेताम, केदार कश्यप को भेजा मानहानि नोटिस

    धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज, अरविंद नेताम, केदार कश्यप को भेजा मानहानि नोटिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज
    धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, भाजपा नेता केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप को कानूनी नोटिस भेजा है। बैज के वकील ने तीनों नेताओं से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।

    नोटिस में आरोप लगाया गया है कि तीनों नेताओं ने जानबूझकर झूठे और भ्रामक बयान दिए, जिससे दीपक बैज की सामाजिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को ठेस पहुँची है। यह बयान न केवल उनकी मान-मर्यादा को ठेस पहुँचाते हैं, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य को भी नुकसान पहुँचाने की कोशिश है।

    Read Also-  रायगढ़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कांग्रेस कार्यकर्ता और रहवासी उतरे सड़कों पर, मंत्री आवास के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में

    क्या है मामला?
    यह विवाद तब शुरू हुआ जब नागपुर में एक RSS कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने मंच से कहा कि वे दीपक बैज से पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है? नेताम ने यह भी पूछा कि क्या बैज अब ईसाई धर्म में कन्वर्ट हो चुके हैं? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को धर्मांतरण पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

    दीपक बैज की प्रतिक्रिया
    इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि नेताम RSS की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नेताम को कोई प्रलोभन दिया गया है या उन्हें किसी प्रकार का भय दिखाया गया है? बैज ने चुनौती दी कि नेताम वही बातें आदिवासी समाज के बीच जाकर कहें और देखें कि समाज किस तरह से प्रतिक्रिया देता है।

    Read Also-   डॉग ट्रेनिंग के बहाने महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दो साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    नोटिस में क्या कहा गया?
    बैज के वकील द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि दीपक बैज स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और अपने आराध्य भगवान बूढ़ादेव, महादेव और माँ दंतेश्वरी में गहरी आस्था रखते हैं। नेताम द्वारा लगाए गए आरोप झूठे, बेबुनियाद और मानहानिकारक हैं, जिससे बैज की छवि धूमिल हुई है और उन्हें मानसिक आघात पहुँचा है।

    वकील ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह आरोप भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 के अंतर्गत दंडनीय है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh news chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.