Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुपेला-कोहका के बीच हुए हादसे के बाद लोगों का आक्रोश, अंवतीबाई चौक पर किया चक्काजाम, सरकारी नौकरी और परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग

    सुपेला-कोहका के बीच हुए हादसे के बाद लोगों का आक्रोश, अंवतीबाई चौक पर किया चक्काजाम, सरकारी नौकरी और परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 21, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    सुपेला-कोहका के बीच हुए हादसे के बाद लोगों का आक्रोश, अंवतीबाई चौक पर किया चक्काजाम, सरकारी नौकरी और परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग
    सुपेला-कोहका के बीच हुए हादसे के बाद लोगों का आक्रोश, अंवतीबाई चौक पर किया चक्काजाम, सरकारी नौकरी और परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग

    Khabarwaad Durg. ज़िले के सुपेला गदा चौक से कोहका के बीच हुए हादसे में मृत मणिराम के परिवार को न्याय दिलाने लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर को मृतक के परिजनों व लोगों ने मिलकर अंवतीबाई चौक पर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों के समर्थन में लोगों ने की मांग थी कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए और परिवार को आर्थिक मदद के लिए 10 लाख का मुआवजा दिया जाए।

    स्कूटी सवार मणिराम को पिकअप वाहन ने मारी थी टक्कर

    दरअसल बुधवार देर रात गदा चौक सुपेला से कोहका की ओर स्कूटी में जा रहे मणिराम को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी।इस हादसे में मणिराम की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं स्कूटी सवार रूप राम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

    मृतक मणिराम टेंट का सामान पहुंचाने जा रहा था कोहका

    मृतक मणिराम टेंट का सामान पहुंचाने कोहका जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।मणिराम के परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है और इनके मृत होने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।वहीं इस हादसे के बाद गुरुवार को अवंतिबाई चौक कोहका में लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

    चक्काजाम के दौरान लोगों का आक्रोश इतना था कि पूरी सड़क को महिलाओं ने श्रृंखलाबद्ध होकर घेर लिया।वहीं बीच सड़क पर परिजनों के साथ लोग नारेबाजी करने लगे। मुकेश चंद्राकर ने कहा कि उनके सिर से पिता का साया छिन गया और उन पर आर्थिक संकट भी आ गया है।पिता की मौत के जिम्मेदार पिकअप चालक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के साथ ही इन लोगों ने उचित मुआवजा व परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

    मौके पर मौजूद भीड़ ने मांगों का किया समर्थन

    मौके पर मौजूद भीड़ ने भी इनकी मांगों का समर्थन किया।लोग जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक चक्काजाम नहीं खालने की जिद पर अड़े रहे।चक्काजाम की सूचना के बाद पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।लोगों को काफी समझाइश दी गई,लेकिन को कोई हटने को तैयार नहीं था।

    एसडीएम ने 25 हजार रुपए दिए

    मौके पर पहुंची एसडीएम लोकेश ध्रुव ने तात्कालिक सहायता के तौर पर 25 हजार रुपए दिए।इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को संविदा पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में नौकरी देने का आश्वासन दिया। वही सरकार की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे का भी आश्वसन दिया।एसडीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।इस दौरान लगभग तीन घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

    यह भी पढ़े:

    अब जेल से चलेगी दिल्ली की सरकार, ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार

    सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, ACP रैंक के कई अधिकारी मौजूद, घर की तलाशी ले रही टीम

    कांग्रेस ने ‘मोदी की गारंटी’ जैसे विज्ञापनों के लिए चुनाव आयोग से की शिकायत

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    BreakingNews DurgNews HindiNews NationalNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.