नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद अभी भी ऑपरेशन सिंदूर एक्टिव है. 7 मई को शुरू किए गए इस अभियान में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं.
पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन पर दुश्मन देश पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बात होगी सिर्फ PoK के मुद्दे पर होगी। भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और उनके आकाओं को घुसकर मारेगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारतीय सेना पाकिस्तान में पनप रहे आतंकियों पर कड़ा प्रहार करेगी।




