Khabarwaad janjgir champa: तीसरे चरण में होने वाले जांजगीर चाम्पा लोकसभा के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का दौरा तय हो रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर चाम्पा लोक सभा के सक्ति विधानसभा के जेठा गाँव मे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।
Read also: सलमान की ‘बजरंगी भाईजान 2’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
प्रधानमंत्री के जांजगीर लोक सभा क्षेत्र मे आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है और चुनाव समिति द्वारा पदाधिकारियों को जवाबदारी सौप दी गई है। जांजगीर लोक सभा के क्लस्टर प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जानकारी दी, उन्होंने कहा कि जनसभा में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी। , नरेंद्र मोदी को सुनने और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है,




