Khabarwaad National Desk: साल 2015 में सलमान खान ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म ने हर किसी को खूब एंटरटेन किया था. सलमान का अंदाज हो या फिर फिल्म की कहानी, हर चीज की खूब तारीफ हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. कई मौकों पर सलमान ऐसा कहते भी नजर आए कि ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल आएगा. उस पर काम हो रहा है. अब फिल्म के राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ कंफर्म कर दी है.
Read also: जिलों में एक भी वोटर ने नहीं किया मतदान, अलग राज्य की उठाई मांग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ के इवेंट की लग रही है. उसमें वी. वीजयेंद्र प्रसाद की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ बनेगी. इसपर एक बड़ी जानकारी भी सामने निकलकर आई. उन्होंने ये बात कंफर्म कर दी है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो गई. समय मिलते ही कहानी सलमान खान को सुनाई जाएगी. उसके बाद फिर आगे का काम होगा. इसके अलावा तेलुगु की ‘राउठी राठौड़ 2’ भी बनने वाली है. उसकी भी कहानी तैयार है
Read also: निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में शहीद जवान को मिलेंगे 30 लाख रुपए, घायल जवान को मिलेगा 15 लाख




