PM Modi Chhattisgarh Vist: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का ‘जय जोहार’ के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु राम के ननिहाल वालों को नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी।
Read Also- CG NEWS: प्रधानमंत्री मोदी ने अभनपुर-रायपुर रेल सेवा का किया उद्घाटन
PM Modi Chhattisgarh Vist: प्रधानमंत्री मोदी ने माता कर्मा पर जारी डाक टिकट को लेकर उपस्थित लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व राम नवमी पर समाप्त होगा। रामनामी समाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस समाज ने अपने पूरे शरीर को राम नाम के लिए समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को सौगात देने का यह अवसर मिला है।” इस कार्यक्रम में करोड़ों रुपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।
देखें Live….




