धर्मेंद यादव
Khabarwaad Dhamtari: अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही मोटरसाइकिल और 60 पौवा शराब को पुलिस ने जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना भखारा क्षेत्र के ग्राम में डोमा की ओर अवैध रुप से शराब बिक्री करने मोटर सायकल ले जाने की सूचना पर थाना भखारा द्वारा टीम बनाकर भेजी गई थी जहां पर शराब रेड की कार्यवाही कि गई। जहां शीतराम सोनवानी एवं चन्द्रहास सोनवानी नाम का व्यक्ति अपने मौटर सायकल एच एफ डीलक्स में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।
Read also: रेस्टोरेंट में काम करते वक्त 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आया युवक, मौत
जिसको हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी शीतराम सोनवानी पिता खोरबाहरा राम एवं चन्द्रहास सोनवानी पिता खोरबाहरा राम से पूछताछ कर उनके मोटरसायकल सी.जी.05 AP-2915 में रखे अवैध शराब 40 पौवा प्लेन शराब एवं 20 पौवा मसाला शराब कुल 60 पौवा प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई है। जिसका कोई कागजात नहीं होने से आरोपी के कब्जे से 40 पौवा प्लेन शराब शराब को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Read Also: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने पीएम मोदी को कहा ‘डिफाल्टर’…पढ़ें पूरी खबर…




