Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फर्जी SBI बैंक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

    फर्जी SBI बैंक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Police action in fake SBI bank case
    Police action in fake SBI bank case

    Police action in fake SBI bank case:  सक्ती जिले के छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक बैंक चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी तरीके से भारतीय स्टेट बैंक का संचालन कर रहे थे। आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते हुए एसबीआई में नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए थे।

    Read Also-  ‘गलती से गोली चल गई, बाबा का आशीर्वाद है…’, रिवॉल्वर कांड पर अस्पताल से गोविंदा की आई पहली प्रतिक्रिया

    जानकारी के अनुसार, इस फर्जी बैंक की शुरुआत महज एक सप्ताह पहले ही की गई थी, जिसमें लोगों से खाते खोलने के लिए फार्म भरवाए जा रहे थे। इस बीच समय रहते डभरा एसबीआई ब्रांच की टीम ने इस फर्जी बैंक पर नजर पड़ी और मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये उनसे ऐंठ ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिससे और लोग इनके जाल में फंसने से बच गए। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दिया अहम जानकारी

    ऐसे हुआ भंडाफोड़
    शुक्रवार को डभरा एसबीआई ब्रांच के अधिकारी दौरे पर निकले थे और रास्ते में एसबीआई की शाखा देखी तो बैंक में पहुंच गए। जहां बातचीत से उन्हें गड़बड़ लगा और उन्होंने इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची और जांच की है। एसबीआई के अधिकारियों की शिकायत थी की इनके द्वारा स्टेट बैंक का बड़ा बैनर लगाकर बैंक का सेट अप लगाया गया था। जब जांच टीम मौके पर पहुंची तो कथित बैंक मैनेजर फरार था। शाखा में 6 कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि पत्र एवम इंटरव्यू के माध्यम से उनको एप्वॉइंट किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त शाखा में एम्पलाई को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उनको बाद में अन्य स्थान में पोस्टिंग किया जाता। मामले में पुलिस की टीम स्टेट बैंक के शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Read Also-  अतिक्रमण से बने मंदिर-मस्जिद या दरगाह पर चलेगा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फरमान

    एसबीआई के अधिकारियों ने कहा, हमें ही नहीं पता था यह ब्रांच है
    डबरा एसबीआई ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि वो फील्ड में निकले थे और रास्ते में देखा की स्टेट बैंक का बड़ा सा एसबीआई का बोर्ड लगा हुआ है। उन्हें खुद पता नहीं था कि यहां पर एसबीआई की ब्रांच खोली हुई है। अधिकारी इन्वेस्टिगेशन करने पहुंचे और पूछताछ किया तो वहां के कर्मचारियों ने टाल मटोल किया उन्होंने बताया कि हम लोग आईबीपीएस की एग्जाम पास कर के आए हैं। उनकी बातें सुनकर गड़बड़ी का अंदेशा हुआ क्योंकि एसबीआई खुद वेकेंसी निकालती है। यहां पर और भी चीज गड़बड़ लगी, जांच में पहुंचे एसबीआई ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यहां कोई भी कस्टमर उनके ठगी का शिकार नहीं हो पाया था।

    Read Also-  गांधी जयंती पर सत्याग्रह पदयात्रा करेंगे शिक्षक, ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग, 25 नवंबर को नवा रायपुर में पैदल मार्च

    अब तक तीन के खिलाफ अपराध दर्ज
    सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा में एक एसबीआई का ब्रांच खोला गया था यह बैंक फर्जी बताया गया था एसबीआई के अधिकारियों द्वारा जांच की गई थी इस बैंक में 6 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे संसाधन पूरे एस्टेब्लिश किए हुए थे साथ ही वहां बैंक में उपयोग किए जाने वाले दस्तावेज भी फर्जी तरीके से तैयार करके रखे हुए थे जिसमें रीजनल मैनेजर रायपुर का उसमें सील लगा हुआ था, सील भी पाया गया है। पूरे मामले में डबरा एसबीआई ब्रांच की शिकायत के बाद धारा 318( 4) 336,338,340,3,5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसमें अभी तीन व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है और आगे जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। बैंक में कितने लोगों के खाते खोले गए हैं और कितने लोगों के पैसा जमा किया गया है इस पर अभी जांच की जा रही है और पूछताछ चल रही है। उसके बाद ही आगे का खुलासा किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg crime news cg latest news today cg news cg news in hindi cg today news chhattisgarh crime news chhattisgarh news raipur crime news cg raipur news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.