Surajpur Crime News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।
Read Also- विधायक इंद्र साव हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, परिवार के साथ जा रहे थे प्रयागराज
Surajpur Crime News : बता दें कि घटना शुक्रवार को घटी, जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू की।
Read Also- बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर…
Surajpur Crime News : छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों के मंसूबों की जांच कर रही है और मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।




