Khabarwaad Raigarh: रायगढ़ पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक क्रेता कार से 18.48 लाख रुपए जब्त किए हैं। साथ ही कार में मौजूद तीन लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस ने मामले को एफएसटी को सौंप दिया है।
Read also: राजधानी में तेज रफ्तार का कहर, कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, फिर हुआ फरार
जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की साइबर और थाना सरसींवा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक क्रेता कार को रोका। चेकिंग के दौरान कार में से 18.48 लाख पुलिस ने जब्त किया। कार में मौजूद जसप्रीत सिंह पिता स्वर्गीय सरबजीत सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ढिमरापुर रायगढ़, अरविंद एक्वा पिता किस्फोकर एक्का उम्र 40 वर्ष निवासी रामभाठा संजय नगर, सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सिकंदर पिता रामपाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ को पुलिस ने पकड़ा है। अब आगे की कार्यवाही के लिए मामले को एफएसटी टीम को सुपुर्द कर दिया है।




