Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी: कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

    होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी: कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 19, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी
    होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी

    बिलासपुर–रायपुर रोड स्थित पेट्रेशियन होटल में बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान होटल के एक कमरे से कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक शराब और हुक्का पीते हुए आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन होटल प्रबंधन पर कोटपा (COTPA) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही होटल को नोटिस जारी करते हुए नगर निगम को भी पत्राचार कर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

    संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हुई कार्रवाई
    सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पेट्रेशियन में कुछ संदिग्ध युवक-युवतियां ठहरे हुए हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी। सबसे पहले होटल मैनेजर से पूछताछ की गई और रजिस्टर की जांच की गई। रजिस्टर में रिकॉर्ड तो विधिवत पाए गए, लेकिन कमरों की तलाशी में चौंकाने वाले हालात सामने आए।

    Read Also-  कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार: फर्जी ACB अफसर बनकर पटवारी परिवार से ठगे 70 लाख, अब मांगने लगा ढ़ाई करोड़, जमीन भी अपने नाम करवायी

    एक युवक के नाम पर बुक था कमरा, भीतर मिले पांच युवक
    पुलिस जब कमरे की जांच कर रही थी, तब कमरा नंबर 2008 में आपत्तिजनक गतिविधियां देखी गईं। यह कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, लेकिन भीतर दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर और अजय मौर्य मौजूद थे। सभी युवक शराब व हुक्का का सेवन कर रहे थे, जो सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित है।

    कोलकाता की क्लब डांसर युवतियां भी मिलीं
    कमरे में कोलकाता की दो युवतियां भी मिलीं, जो पेशे से क्लब डांसर हैं। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि होटल प्रबंधन ने इन युवतियों को नहीं बुलाया था, बल्कि युवक उन्हें अपने साथ लाए थे। पुलिस ने युवतियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

    Read Also-  लखमा से मुलाकात करने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, अस्वस्थता पर जताई चिंता, कहा – वक्त बदलते देर नहीं लगती

    होटल प्रबंधन पर नियम उल्लंघन का आरोप, नोटिस जारी
    सीएसपी ने बताया कि होटल प्रबंधन ने एक युवक के नाम पर कमरा बुक कर अन्य युवकों को उसमें ठहराया, जो होटल संचालन के नियमों का उल्लंघन है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और नशे के सेवन के कारण होटल प्रबंधन पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। होटल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    भविष्य में भी सख्ती जारी रहेगी
    पुलिस ने साफ किया है कि शहर में इस प्रकार की संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की सतत निगरानी की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news in hindi bilaspur news today bilaspur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.