Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार: फर्जी ACB अफसर बनकर पटवारी परिवार से ठगे 70 लाख, अब मांगने लगा ढ़ाई करोड़, जमीन भी अपने नाम करवायी

    कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार: फर्जी ACB अफसर बनकर पटवारी परिवार से ठगे 70 लाख, अब मांगने लगा ढ़ाई करोड़, जमीन भी अपने नाम करवायी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 19, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार
    कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार

    रायपुर।  राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कांग्रेस नेता हसन आबिदी को ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर एक पटवारी और उसके पति से करोड़ों रुपये की वसूली करने का आरोप है।

    देवपुरी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी राजेश सोनी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सारिका सोनी, जो कि एक शासकीय पटवारी हैं, को हसन आबिदी पिछले कई महीनों से फर्जी भ्रष्टाचार के केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। हसन ने खुद को ACB-EOW से जुड़ा अधिकारी बताकर कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ एक व्यक्ति ‘विवेक’ ने शिकायत की है और जल्द ही उनके घर छापा पड़ सकता है।

    Read Also-  लखमा से मुलाकात करने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, अस्वस्थता पर जताई चिंता, कहा – वक्त बदलते देर नहीं लगती

    डर और सामाजिक बदनामी के भय से राजेश ने फरवरी 2025 से अब तक करीब 70 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। यही नहीं, भाठागांव स्थित सिमरन सिटी में 3500 वर्गफुट की एक जमीन भी हसन ने धोखे से अपने एक परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली। हद तो तब हो गई जब 17 जून को हसन ने एक बार फिर राजेश को कॉल कर 2.5 करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनकी पत्नी की नौकरी चली जाएगी, जेल जाना पड़ेगा और मामला ईडी व सीबीआई तक पहुंचा दिया जाएगा।

    राजेश ने सबूतों के साथ टिकरापारा थाना पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद बुधवार रात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हसन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी और सरकारी कर्मचारी को झूठे केस में फंसाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है।

    Read Also-  बारिश से पहले रायपुर नगर निगम अलर्ट, जलभराव रोकने के लिए कसी कमर

    पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हसन ने इसी तरह से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur crime raipur crime news raipur crime news cg raipur crime news today raipur news raipur news crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.