दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीती रात जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है…मौके से पुलिस ने 15 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं..इनमें कांग्रेस नेता मोरध्वज उर्फ मोनू साहू भी शामिल हैं…जो कुछ महीने पहले अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका है…मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र में ग्राम खुड़मुड़ा स्थित सार्वजनिक स्थान गोपा बाड़ी का हैं….
बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी, वाहन समेत 16 बकरियां जब्त
पकड़े गए सभी जुआरी रायपुर के रहने वाले हैं…इनके कब्जे से पुलिस ने ताश पत्तियों समेत 1 लाख 24 हजार रुपए जब्त किया हैं…सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं..
ACB की कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया DEO कार्यालय का कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की खुले स्थान आम जगह गोपा बाड़ी ग्राम खुडमुड़ा के पास कुछ व्यक्ति रूपए पैसे का हारजीत का दांव लगाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। रेड की कार्यवाही के दौरान कुछ जुआरी पुलिस को आता देखकर भाग गए




