Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

    July 28, 2026

    CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

    July 28, 2026

    29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार
    • CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे
    • 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
    • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गौ सेवा पर राजनीति भारी, डॉक्टर नदारद – आयोग अध्यक्ष ने खुद खोली पोल

    गौ सेवा पर राजनीति भारी, डॉक्टर नदारद – आयोग अध्यक्ष ने खुद खोली पोल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    सूरज मानिकपुरी, कवर्धा। गौ माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की राजनीति खूब चमकी है, लेकिन ज़मीनी सच इतना कड़वा है कि खुद गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल को भी बोलना पड़ा। बुधवार को वे कवर्धा जिला पशु चिकित्सालय में निरीक्षण पर पहुंचे थे। यहां पत्रकार ने जब उनसे गौ माताओं के संरक्षण और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा, तो पटेल का बेबाक जवाब सामने आया।

    पटेल ने कहा कि “राजधानी रायपुर में तो पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था है, लेकिन ज़िला स्तर पर स्थायी डॉक्टर की व्यवस्था कहीं भी नहीं है। सिर्फ राजधानी में है। उसके लिए पत्र व्यवहार किया गया है, उम्मीद है आगे व्यवस्था होगी।”

    छत्तीसगढ़ में गौ-माता पर होने वाली राजनीति और जमीनी हकीकत बताते गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष @ChhattisgarhCMO @vishnudsai @BJP4CGState pic.twitter.com/3RPZfYET5Y

    — khabarwaad (@khabarwaad) August 22, 2025

    यानी राजधानी की गायें VIP ट्रीटमेंट में, और ज़िला स्तर की गायें डॉक्टर का चेहरा देखने को तरस रही हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि नई सरकार गौठान योजना को फिर से शुरू करने जा रही है। एक गौठान उन्हें देने की घोषणा हुई है, जहां गौवंशों को शिफ्ट कर सेवा की जाएगी। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि कवर्धा पशु चिकित्सालय में सिर्फ 15 गौवंश हैं—किसी का पैर टूटा है, किसी का हाथ टूटा है, और इलाज की व्यवस्था बस ‘जुगाड़’ से चल रही है।

    राजनीति बनाम हकीकत
    गौ माता पर छत्तीसगढ़ में हर सरकार ने अपनी-अपनी राजनीति की है। कभी गौठान योजना को लेकर शोर, कभी उसकी बंदी पर आरोप-प्रत्यारोप। लेकिन हकीकत यह है कि ज़िला स्तर पर न तो डॉक्टर हैं, न दवा, न स्थायी ढांचा।

    आयोग अध्यक्ष का बयान इस बात की तस्दीक करता है कि गौ सेवा के नाम पर केवल सियासी शोभायात्रा हो रही है। डॉक्टर का इंतज़ाम कागज़ों पर है, ज़मीनी स्तर पर गायें अब भी टूटे पैरों और जख्मों के साथ भगवान भरोसे पड़ी हैं।

    गौ माता की सेवा के नाम पर राजनीति भले ही ताक़तवर हथियार बनी हुई हो, लेकिन असल सेवा आज भी ‘पत्र व्यवहार’ और ‘घोषणाओं’ तक ही सीमित है। सवाल यह है कि क्या आने वाली सरकारें वास्तव में गायों के लिए स्थायी व्यवस्था देंगी या फिर गाय का नाम सिर्फ राजनीतिक गायन तक ही रह जाएगा?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #CowPolitics #DoctorsMissingPoliticsPresent #CowWelfareOrCowPolitics #ChhattisgarhGaothan #CowsInCrisis #PoliticsOverCows #गौमाता_की_सियासत #डॉक्टर_गायब_राजनीति_हाज़िर #गौसेवा_या_गौराजनीति #छत्तीसगढ़_गौठान #गौमाता_संकट_में #राजनीति_के_चारे_पर_गाय
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.