Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) राज्य में वर्षा और तूफानी मौसम के लिए अनुकूल स्थितियां बना रहा है। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ व्यापमं सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल के बाद बदले नियम

    चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम), मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

    Read Also-  DGCA का बड़ा कदम, सभी विमानों के इंजन फ्यूल स्विच की अनिवार्य जांच के आदेश

    मानसून इस बार लंबा रह सकता है
    इस वर्ष मानसून ने सामान्य तिथि 1 जून से पहले ही दस्तक दे दी थी। 24 मई को मानसून केरल पहुंच गया था, जो सामान्य समय से 8 दिन पहले है। मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 15 अक्टूबर मानी जाती है। यदि मानसून इस साल तय समय पर लौटता है, तो इसकी कुल अवधि 145 दिन हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस दौरान मानसून ब्रेक की स्थिति नहीं बनती है, तो पहले आगमन का फायदा पूरे देश को मिल सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh weather alert chhattisgarh weather alert news chhattisgarh weather alert today rain alert in chhattisgarh weather alert in chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.