Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाई अलर्ट पर रायपुर-दुर्ग, सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार जवान

    दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाई अलर्ट पर रायपुर-दुर्ग, सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार जवान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 22, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit
    President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit

    President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। इस दौरान राष्ट्रपति आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर रायपुर और दुर्ग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। रायपुर में सुरक्षा की दृष्टि से एक हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट दो दिवसीय कार्यक्रम राष्‍ट्रपति भवन ने राज्‍य सरकार को भेज दिया है।

    Read Also-  कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की ज्यूडिशियल रिमांड आज होगी खत्म, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

    President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit:  राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी तेज हो चुकी है। इस दौरे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों रहने वाली है। आईजी अमरेश मिश्रा वरिष्ठ अफसर के साथ-साथ वीवीआईपी सुरक्षा की भी अच्छी समझ रखते है इसीलिए उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit:  राष्ट्रपति मुर्मू के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक वे रायपुर में पहले कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाली है। रायपुर एयरपोर्ट से एम्स, एनआईटी, नवा रायपुर, राजभवन, जगन्नाथ मंदिर समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिसक के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे। इसके लिए अन्य जिलो से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है।

    Read Also-  ब्रिक्स समिट के लिये PM मोदी रूस रवाना, आज पुतिन से मिलेंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हो सकती है मुलाकात, जाने और क्या है खास

    राष्ट्रपति की सुरक्षा में इन अफसरों की तैनाती
    आईजी अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह, प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, सुजीत कुमार, अभिषेक पल्लव, प्रशांत ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, अमित तुकाराम कांबले समेत अन्य अधिकारी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
    सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
    सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
    दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
    दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
    शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात।
    शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

    Read Also-  घर बैठे-बैठे इस तरह हासिल करें आभा हेल्थ कार्ड, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

    26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)
    सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
    सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
    सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
    दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
    दोपहर 3:30 बजे: पं। दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
    शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    draupadi murmu draupadi murmu latest news draupadi murmu news draupadi murmu president draupadi murmu president of india droupadi murmu droupadi murmu president president draupadi murmu president droupadi murmu president droupadi murmu news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.