दंतेवाड़ा। जिला जेल दंतेवाड़ा से एक बंदी महेन्द्र दीवान (25) पिता फूलदास, निवासी चितालंका कलार पारा, दंतेवाड़ा, जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना 3 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 4:20 बजे हुई। इस मामले में थाना दंतेवाड़ा में अपराध क्रमांक 0035/2025 दर्ज किया गया है। जेल अधीक्षक ने इस फरारी की सूचना न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय को दी है। इस मामले की जांच दण्डाधिकारी न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय के अधीन चल रही है। फरार बंदी की खोज के लिए सभी प्रयास जारी हैं।
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार इनोवा पलटी, युवक की मौत, दो घायल
न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास फरार बंदी के बारे में कोई भी जानकारी हो तो वे 16 जून 2025 तक लिखित या मौखिक प्रमाण के साथ न्यायालय अनुविभागीय कार्यालय में प्रस्तुत करें। नियत तिथि के बाद प्राप्त किसी भी जानकारी पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस फरार बंदी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए चौकसी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है।
चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी प्रथमेश मिरजकर पुणे से गिरफ्तार




