Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव, कांग्रेस का ऐलान

    प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव, कांग्रेस का ऐलान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Priyanka Gandhi
    Priyanka Gandhi

    Priyanka Gandhi: चुनाव आयोग द्वारा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वहां से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। वायनाड उप चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने घोषणा कर दी कि प्रियंका गांधी वहां से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

    प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव
    लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय क्षेत्र बरकरार रखेंगे और केरल की वायनाड सीट को खाली कर देंगे। वहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। वहां से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी सांसद के रूप में संसद में पहली बार प्रवेश करेंगी।

    Read Also-  दिवाली पर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, इतनी बढ़ी सैलरी

    48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा
    Priyanka Gandhi:  यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया, राहुल और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीटों के साथ ही 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की।

    प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू
    वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। 2019 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद से प्रियंका गांधी को अतीत में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए संभावित चुनौती के रूप में पेश किया गया है। हालांकि कांग्रेस ने उन्हें वायनाड से मैदान में उतारने का फैसला किया है।

    Read Also-  भारत-कनाडा के बीच बिगड़े संबंध, ट्रूडो ने लगाए कड़े प्रतिबंध! क्यों परेशान हैं दोनों देशों के लोग?

    इसी सीट से राहुल जीत चुके दो चुनाव
    Priyanka Gandhi:  इस संसदीय सीट से उनके भाई राहुल गांधी लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी ने 2024 में वायनाड लोकसभा सीट से 3 लाख 64 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि 2019 में राहुल गांधी ने इसी सीट पर रिकॉर्ड 4 लाख 31 हजार 770 वोटों से जीत हासिल की थी।

    चुनाव तारीख बदलने का अनुरोध
    केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर तय करने का अनुरोध किया है, क्योंकि 13 नवंबर को कल्पती रथोत्सवम रथ उत्सव की शुरुआत हो रही है।

    पिछले लोकसभा चुनाव में वायनाड में वरिष्ठ नेता एनी राजा को मैदान में उतारने वाली भाकपा ने अभी तक उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया है। माकपा द्वारा भी जल्द ही पलक्कड़ और चेलाकारा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। भाजपा ने भी अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

    Read Also-  चुनावों में ‘मुफ्त सौगातों’ के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

    सीपीआई 17 अक्टूबर को अपनी बैठक के बाद वायनाड के लिए सत्तारूढ़ एलडीएफ के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए, सीपीआई के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने कहा कि वायनाड में प्रियंका के खिलाफ एक उपयुक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    priyanka gandhi priyanka gandhi election priyanka gandhi latest news priyanka gandhi news priyanka gandhi vadra priyanka gandhi wayanad rahul gandhi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.