Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गड्ढों में डूबा भाटागांव: भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने किया हल्ला बोल

    गड्ढों में डूबा भाटागांव: भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने किया हल्ला बोल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read
    गड्ढों में डूबा भाटागांव: भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने किया हल्ला बोल

    रायपुर। भाटागांव की टूटी-फूटी सड़कों और बारिश से बने गड्ढों ने आखिरकार जनता का सब्र तोड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को वार्ड 61 में जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार और निष्क्रिय पार्षद रवि सोनकर के खिलाफ गुस्सा निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने जगह-जगह गड्ढों पर रुककर नारेबाजी की और भाजपा नेताओं का व्यंग्य करते हुए गड्ढों का नामकरण किया।

    “भू-माफियाओं से वसूली में व्यस्त, जनता सड़क पर मर रही”

    वार्ड 61 से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके ब्रम्हा सोनकर ने पार्षद रवि सोनकर पर सीधे वार किए। उन्होंने कहा, “भाजपा पार्षद चुनाव जीतने के बाद जनता की समस्याओं को भूल चुके हैं। छह महीने से भाटागांव की सड़कें तालाब बनी हैं, हादसों का खतरा रोज मंडरा रहा है, लेकिन पार्षद साहब की नजर सिर्फ भू-माफियाओं और वसूली पर है।”

    नेताओं के नाम पर गड्ढे

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “जनता ने भरोसा करके ट्रिपल इंजन वाली सरकार को मौका दिया, लेकिन बदले में मिला सिर्फ धोखा। भाटागांव की जनता ने अपनी तकलीफ को आवाज देने के लिए गड्ढों का नामकरण किया है— बृजमोहन अग्रवाल गड्ढा, सुनील सोनी गड्ढा, मीनल चौबे गड्ढा और सबसे निष्क्रिय पार्षद रवि सोनकर गड्ढा।”

    “जनता जिए या मरे, भाजपा को फर्क नहीं”

    कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी और नवीन चंद्राकर ने कहा कि जब से नगर निगम भाजपा के हाथ में गया है, भाटागांव की जनता असुरक्षित हो गई है। “हर दिन गड्ढों और भारी वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। नेताओं को जनता की जान की परवाह नहीं, उन्हें तो सिर्फ काली कमाई से फुर्सत नहीं है।”

    नागरिकों की आवाज

    • सुरेश साहू (स्थानीय निवासी): “छह महीने से सड़कें टूटी हैं, रोज हादसे हो रहे हैं। पार्षद एक बार भी हाल जानने नहीं आए।”
    • संगीता यादव (गृहणी): “बरसात में बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। पार्षद को फर्क ही नहीं पड़ता।”
    • अजय देवांगन (युवा): “जनता गड्ढों में गिर रही है और हमारे पार्षद सपनों में सो रहे हैं।”
    • रामप्रसाद ठाकुर (वरिष्ठ नागरिक): “इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि सड़क नहीं, तालाब लगती है। भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए।”

    कांग्रेस का दावा: “जनता त्रस्त, भाजपा मस्त”

    धरने में शामिल बड़ी संख्या में वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जनता अब गड्ढों में नहीं, भाजपा की राजनीति में डूब रही है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #AccountabilityNow #BhataGaonCrisis #CongressOnStreets #EndNeglect #FailedBJP #PeopleVsBJP #PotholePolitics #PublicAnger #RaipurSpeaks #VoiceOfBhataGaon #कांग्रेस_का_हल्ला_बोल #गड्ढों_का_नामकरण #गड्ढों_में_विकास #जनता_त्रस्त_भाजपा_मस्त #जनता_बनाम_भाजपा #भाजपा_सरकार_फेल #भाटागांव_का_आक्रोश #भाटागांव_के_गड्ढे #रवि_सोनकर_जवाब_दो #सड़कें_बनी_संकट
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.