Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बड़ियाडीह में प्रस्तावित 700 करोड़ के स्टील प्लांट के खिलाफ गरजा जनमानस

    बड़ियाडीह में प्रस्तावित 700 करोड़ के स्टील प्लांट के खिलाफ गरजा जनमानस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 1, 2025Updated:May 1, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Mungeli Latest News

    CG Mungeli Latest News: मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत बड़ियाडीह गांव में प्रस्तावित 700 करोड़ रुपये के स्टील प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज होता जा रहा है। पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित जनसुनवाई में बड़ियाडीह सहित 8 ग्राम पंचायतों के लोगों ने इस परियोजना के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

    जनसुनवाई में कुल 88 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसमें से 85 ने स्पष्ट रूप से प्लांट का विरोध किया, जबकि केवल 3 लोगों ने समर्थन जताया। वहीं लिखित रूप में भी 27 विरोध और मात्र 1 समर्थन मिला। यह आंकड़े ग्रामीणों की एकजुटता और पर्यावरण को लेकर गहरी चिंता को दर्शाते हैं।

    Read Also-  मई के पहले हफ्ते में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर सहित इन शहरों में बदला रहेगा मौसम

    मदकूद्वीप की जैवविविधता पर मंडरा रहा खतरा
    CG Mungeli Latest News: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित स्टील प्लांट मदकूद्वीप क्षेत्र के बेहद निकट है, जो न केवल जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है बल्कि जैवविविधता का भी केंद्र है। ग्रामीणों को आशंका है कि प्लांट से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट और धुएं से न केवल वायु और जल प्रदूषित होंगे, बल्कि मदकूद्वीप की पारिस्थितिकी भी गहरे संकट में आ जाएगी। मनियारी और शिवनाथ नदियों के जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

    कांग्रेस ने भी उठाई आवाज, EIA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
    CG Mungeli Latest News:  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने भी इस परियोजना का विरोध करते हुए कंपनी M/S LN Steel & Alloys Pvt. Ltd. के खिलाफ 8 बिंदुओं में लिखित आपत्ति सौंपी। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण, स्वास्थ्य जोखिम, जल स्रोतों पर प्रभाव, कृषि व पशुपालन को नुकसान, स्थानीय युवाओं को रोजगार में उपेक्षा और सामाजिक असंतुलन जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस ने EIA रिपोर्ट सार्वजनिक करने और परियोजना को तत्काल रोकने की मांग की है।

    Read Also-  स्पेशल बच्चों के लिए स्पेशल स्कूल बस की हुई शुरुआत, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

    संत रामरूपदास महात्यागी ने भी जताई चिंता
    मदकूद्वीप के संत रामरूपदास महात्यागी ने भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्टील प्लांट से क्षेत्र की जैवविविधता, धार्मिक आस्था और वातावरण पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

    नेताओं और प्रशासन की नजर में आया मुद्दा
    CG Mungeli Latest News:  क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि, वे इस परियोजना को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों की आपत्तियों की जानकारी मिलने पर मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।

    Read Also-  सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सिर कुचलकर हत्या

    प्रशासन ने कहा – रिपोर्ट जाएगी केंद्र सरकार को
    अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पर्यावरण, सड़क, पानी, बिजली और अन्य मुद्दों पर सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराई हैं। यह सभी जानकारी क्षेत्रीय पर्यावरण मंडल के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg mungeli news today mungeli latest news mungeli news mungeli news cg mungeli news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.