मनोरंजन डेस्क। पंजाबी सिनेमा की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनकी नई फिल्म ‘निक्का जैलदार-4’ के ट्रेलर में सोनम को शराब पीते और सिगरेट पकड़े दिखाया गया है। इसी को लेकर पंजाब कलाकार मंच और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
‘सिख मर्यादा का अपमान’
पंजाब कलाकार मंच के सरपरस्त सुखमिंदरपाल सिंह ने कहा कि सोनम बाजवा को सिख परिवार की बहू के रूप में शराब और सिगरेट के साथ दिखाना सिख परंपरा और सिद्धांतों का अपमान है। उन्होंने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
SGPC ने भी जताया ऐतराज
SGPC के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा, फिल्मों में शराब और धूम्रपान को बढ़ावा देना गलत है। जब हम बड़े-बड़े पोस्टरों पर लिखते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, तो फिल्मों में इसे दिखाना समाज पर नकारात्मक असर डालता है। अगर यह सिख वेशभूषा में किया गया है, तो यह और भी अनुचित है।
Read Also- दिलजीत दोसांझ ने IND-PAK मैच पर उठाए सवाल, कहा- सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते, मेरी फिल्म पहले शूट हुई थी
ट्रेलर से शुरू हुआ विवाद
करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर में सोनम बाजवा को कई बार शराब पीते हुए दिखाया गया है। एक सीन में उनके हाथ में सिगरेट भी नजर आती है। फिल्म में उनके साथ एमी विर्क मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विवादों से पुराना नाता
सोनम बाजवा पहले भी कई बार विवादों में घिरी रही हैं—
- 2018: क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इंस्टाग्राम पर फ्लर्टी कमेंट से डेटिंग की अफवाहें।
- 2021: शो में शहनाज गिल को ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ कहने पर ट्रोल।
- 2023: पुराने ट्वीट्स वायरल होने पर धर्मांतरण के आरोप।
- 2024: एयरपोर्ट पर एक महिला ने उन पर सगाई टूटने का आरोप लगाया।
-
2025 (सितंबर): जान्हवी कपूर के एक्सेंट पर मज़ाक उड़ाने वाले रील पर रिएक्शन देकर विवाद।




