Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिलजीत दोसांझ ने IND-PAK मैच पर उठाए सवाल, कहा- सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते, मेरी फिल्म पहले शूट हुई थी

    दिलजीत दोसांझ ने IND-PAK मैच पर उठाए सवाल, कहा- सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते, मेरी फिल्म पहले शूट हुई थी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 26, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    दिलजीत दोसांझ ने IND-PAK मैच पर उठाए सवाल, कहा- सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते

    मनोरंजन डेस्क। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म सरदारजी-3 को लेकर उठे विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर “ओरा” के तहत मलेशिया में हैं, जहां उनका पहला शो 24 सितंबर को आयोजित हुआ।

    शो के दौरान दिलजीत ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कहा, ये मेरे देश का झंडा है, हम सब इंडिया हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म सरदारजी-3 फरवरी में बनी थी, तब देश-विदेश में क्रिकेट मैच चल रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले जैसी दुखद घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि हमेशा अरदास की जाती है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

    Read Also-  71st National Film Awards: शाहरुख और विक्रांत बने बेस्ट एक्टर, रानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिलजीत ने बताया कि उनकी फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट हुई थी, जबकि मैच बाद में हुए। उन्होंने कहा, “नेशनल मीडिया का पूरा जोर लगा कि मुझे देश के खिलाफ दिखाया जाए, लेकिन पंजाबी और सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते।”

    सरदारजी-3 पर विवाद
    पहलगाम हमले के बाद फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर होने के कारण सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया और इसे केवल विदेशों में ही रिलीज किया गया। दिलजीत ने कहा था कि फिल्म बनते समय हालात सामान्य थे और उनके लिए देश हमेशा सबसे पहले है।

    Read Also-  अक्टूबर में सिनेमाघरों में मचेगा एंटरटेनमेंट का धमाल, आ रही हैं 5 जबरदस्त फिल्में

    FWICE ने विरोध जताया
    फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म को भारत में रिलीज करने का विरोध किया और चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो दिलजीत और उनकी प्रोडक्शन कंपनी को भारत में बैन किया जा सकता है।

    इसके अलावा, दिलजीत दोसांझ को फिल्म बॉर्डर-2 से हटाने की खबरें भी आईं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर साफ किया कि वह फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    diljit dosanjh diljit dosanjh controversy diljit dosanjh latest news diljit dosanjh ora tour diljit dosanjh statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.