Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 71st National Film Awards: शाहरुख और विक्रांत बने बेस्ट एक्टर, रानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

    71st National Film Awards: शाहरुख और विक्रांत बने बेस्ट एक्टर, रानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 23, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    71st National Film Awards: शाहरुख और विक्रांत बने बेस्ट एक्टर

    71st National Film Awards:  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के फिल्म जगत के प्रमुख कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

    मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
    इस वर्ष के समारोह का सबसे बड़ा सम्मान मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दिया गया। उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में उनके लंबे और अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से नवाजा गया। हॉल में मौजूद सभी दर्शकों ने खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाईं, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल थे।

    Read Also-  अक्टूबर में सिनेमाघरों में मचेगा एंटरटेनमेंट का धमाल, आ रही हैं 5 जबरदस्त फिल्में

    शाहरुख खान और विक्रांत मैसी की ऐतिहासिक जीत
    30 साल के करियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए सम्मानित किया गया। शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ आर्ट’ कहकर सम्मानित किया गया, और उन्होंने हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किस के साथ आभार व्यक्त किया।

    रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान
    बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। रानी ने 29 साल के अपने करियर में यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

    Read Also-  तमिल एक्ट्रेस मोहिनी का छलका दर्द: डिप्रेशन, आत्महत्या की कोशिश और काले जादू का आरोप

    अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता

    • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री (निर्देशक: यशवर्धन मिश्रा)
    • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – गाना: ढिंढोरा बाजे रे)
    • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन एवं सिनेमैटोग्राफी: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
    • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल
    • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश
    • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग
    • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
    • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
    • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
    • सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (छलिया, जवान)
    • सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर: प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
    Read Also-  वीकएंड पर ओटीटी रिलीज: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से ‘हॉन्टेड होटल’ तक, देखें ये फिल्में और सीरीज

    विशेष पुरस्कार

    नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में प्रणय देसाई को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, स्पेशल मेंशन पुरस्कार एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) – एम आर राधाकृष्णन को मिला।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    71st national film awards 71st national film awards 2025 71st national film awards list 71st national film awards live shah 71st national film awards
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.