एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मप्रेमियों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना बेहद खास होने जा रहा है। त्योहारी सीज़न की रौनक के साथ-साथ इस बार सिनेमाघरों में भी एंटरटेनमेंट की बहार आने वाली है। इस महीने दर्शकों को हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कुल सात बड़ी फिल्मों का तोहफा मिलने जा रहा है।
वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, जाह्नवी कपूर, परेश रावल, रश्मिका मंदाना जैसे चर्चित सितारे इस महीने अपनी-अपनी दमदार फिल्मों के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने को तैयार हैं। तो आइए डालते हैं एक नज़र इस फिल्मी मेले पर—
2 अक्टूबर: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की पहली झलक ने ही फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी थीं। फिल्म का गाना ‘बिजुरिया’ इन दिनों चार्टबस्टर्स पर छाया हुआ है। सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और दशहरे के मौके पर फैमिली एंटरटेनमेंट का बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।
Read Also- एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ट्रेन हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती
16 अक्टूबर: दुल्हनियां ले आएगी
एक दिलचस्प नाम और रहस्यमयी कहानी के साथ आ रही है ‘दुल्हनियां ले आएगी’, जिसमें खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके निर्देशन की बागडोर संभाली है अकशादिया लामा ने। 16 अक्टूबर को यह फिल्म पर्दे पर दस्तक देगी और माना जा रहा है कि यह एक इमोशनल सोशल ड्रामा होगा।
21 अक्टूबर: थामा
हॉरर और कॉमेडी के परफेक्ट मिक्स के साथ थामा दर्शकों को हँसी और डर का डबल डोज देने वाली है। मैडॉक फिल्म्स के इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और यह 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
Read Also- संजय कपूर की संपत्ति में हक मांग रहे करिश्मा कपूर के बच्चे, मामला हाई कोर्ट पहुंचा
21 अक्टूबर: एक दीवाने की दीवानियत
इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी एक और रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बीते ज़माने की रोमांटिक फीलिंग्स और मॉडर्न लव की धड़कन को खूबसूरती से पेश किया गया है। यह फिल्म इमोशनल दर्शकों के लिए खास साबित हो सकती है।
31 अक्टूबर: द ताज स्टोरी
अक्टूबर के अंत में आएगी एक गंभीर और संवेदनशील फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, जिसमें परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन किया है तुषार अमरीश गोयल ने। फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी नजर आएंगे। 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर सकती है।




