Raigarh Breaking: रायगढ़ जिले के ढिमरापुर चौक स्थित एक समोसा दुकान में आज सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Raigarh Breaking: घटना के बाद सिलेंडर फटने से आग आस-पास फैल गई, जिससे पास खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई वाहन आग से जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में सफल रहीं।




