Raipur Big News : किरना में 15 मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे तिल्दा धरसीवां मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी के साथ पुलिस टीम, नेवरा थाना प्रभारी सहित आस-पास और रायपुर से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, बउ़ी संख्या में गायों की मौत की खबर सुनकर बजरंग दल के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पास के ही गांव टंडवा में स्थित एक बड़े प्लांट को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
रात्रि करीब 12:00 बजे के आसपास आरोपी ड्राइवर मनोज कुमार साहू अपने वाहन क्रमांक CG 04 EK 3195 ट्रक, 16 चक्का को लेकर रायपुर से श्री सीमेंट प्लांट जा रहा था तभी रात्रि में ग्राम किरना के सामने रोड पर बैठे हुए कृषि गोवंशों को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे 15 कृषि गोवंशों की मृत्यु हो गई तथा तीन गोवंश घायल हो गए, घायल गोवंशों का उपचार कराया गया मामले cctv फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक को हथबंद से पकड़ा गया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
Read Also : छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के हजारों पदों पर निकली भर्ती




