रायपुर। राजधानी रायपुर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के आखिरी सप्ताह 31 मार्च तक संपत्तियों की रजिस्ट्री का नया रिकॉर्ड बना है। रायपुर पंजीयन कार्यालय में इस साल कुल 46,589 रजिस्ट्री हुई हैं, जिससे लगभग 829 करोड़ 29 लाख रुपए की आय हुई है।
इसके अलावा, नवा रायपुर, अभनपुर, आरंग और तिल्दा ब्लॉक में कुल 19,493 रजिस्ट्री हुईं हैं। इससे तीन करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है। रायपुर जिले में कुल 66,082 रजिस्ट्री हुई हैं, जिससे करीब 11.5 करोड़ रुपए की आय हुई है।
jaipur serial blast: मध्यप्रदेश के रतलाम से आतंकी गिरफ्तार, जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में था शामिल, 5 लाख का है इनामी
वर्ष 2024 के लिए पंजीयन विभाग को जिले के लिए 1,100 करोड़ रुपए का टारगेट मिला था, जबकि रायपुर पंजीयन कार्यालय को 790 करोड़ रुपए का टारगेट दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों टारगेट को पूरा कर लिया गया है। रायपुर पंजीयन कार्यालय ने तो टारगेट से लगभग 40 करोड़ रुपए अधिक आय प्राप्त की है।




